कानपुर, अप्रैल 5 -- रूरा, संवाददाता। क्षेत्र में झींझक रूरा मार्ग पर सिठमरा में मुख्य पर नहर पटरी पर तमाम गोबर के ढेर जमा है,जिससे आए दिन घटनाएं होती रहती है,और सड़क भी सकरी होती जा रही है। जहां एक तरफ सरकार भारत को स्वच्छ बनाने के प्रयास में गांवों में कूड़ा घर बनवा रही है फिर भी अधिकांश क्षेत्रों में लोग आज भी सड़को के किनारे कूड़ा गोबर जमा कर रहे है। इससे निकलने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर गोबर के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोग उसी ढेर पर कूड़ा भी डालते है। इस कारण गंदगी बढ़ती ही जा रही है। यहां सफाईकर्मी आता तो है मगर सही से सफाई नहीं करता। सिठमरा गांव के निवासी अकाश शर्मा बताते हैं, "गाँव में ग्रामीण जगह न होने के कारण गांव की सड़क के किनारे गोबर जमा कर देते हैं जिसकी वजह से आस-पास की जगह गोबर सड़ने के कारण गंदगी फैल जाती है। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.