मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- कुढ़नी। झिकटी गांव में बुधवार देर रात सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका कामिनी कुमारी के घर में चोरी उसके देवर सुधीर कुमार सिंह ने ही की थी। पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपित के घर से 15.5 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। लेकिन सोने के आभूषणों का अभी पता नहीं चला है। आरोपित सुधीर को पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कुढ़नी थाना अध्यक्ष पुनीत कुमार ने आरोपित सुधीर कुमार सिंह के फोन को जब्त कर लिया है। उसके कॉल डिटेल की जांच कर पता लगाया जा रहा है कि घटना के दिन उसकी किस-किस से बात हुई थी। प्रधानाध्यापिका के पति मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कमरों के अंदर रखे आलमीरा व ट्रंक को तोड़ कर उसमें रखे करीब 15 लाख नगद और दस से बारह लाख के आभूषण चुराए गए। कुढ़नी थाना अध्यक्ष पुनीत कुमार के साथ स्क्वायड डॉग, फोरेंसिक टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.