शामली, दिसम्बर 8 -- नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने एक तस्कर को एक किलो 263 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत दो करोड़ 52 लाख 60 हजार रुपये बतायी जा रही है। वह बरेली से स्मैक लाकर उसे विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। इसमें कैराना के इस्सोपुर खुरगान और बरेली के भी एक तस्कर का नाम सामने आया है। पुलिस से तस्कर से इलक्ट्रोनिक काटा एवं पन्नी के पाउच आदि भी बरामद किए है। शामली पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार की रात में चैकिंग के दौरान झिंझाना पुलिस को सूचना मिली की अगडीपुर गांव के रास्ते पर नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। सूचना पर पुलिस पहुची तो अगडीपुर वाले रास्ते पर बंद क्रेशर के पास एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस न...