मेरठ, फरवरी 16 -- फलावदा। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झिंझाड़पुर में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घर का दरवाजा और बाइक भी तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम निलोहा निवासी जोनी कुमार पुत्र ऋषिपाल अपनी मां के साथ अपनी बुआ सुरेश पत्नी वीरसेन निवासी ग्राम झिंझाड़पुर के घर शनिवार को आया था। आरोप है ग्राम निलोहा निवासी दो व्यक्ति आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे मनोज कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी मनोज कुमार पर हमला किया गया। हमले में सुरेश को भी मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.