हमीरपुर, फरवरी 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। भूतप्रेत बाधा दूर करने के नाम पर ठगी करने वाले के विरुद्ध पीड़ित परिवार कार्रवाई की मांग करता के लिए भटक रहा है, लेकिन अभी तक किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी है। पीड़ित ने आईजीआरएसमें प्रार्थना पत्र भेजा है। थाना मौदहा के नायकपुरवा निवासी भाऊराम ने बताया कि उसकी बहू को कुछ महीनों से बीमार चल रही थी। उसके मिलने वाले ने थाना सुमेरपुर के बदनपुर गांव निवासी एक तांत्रिक का नाम बताते हुए कहा कि उससे मिल लो, वो बहू की भूतप्रेत बाधा दूर कर देगा और वो ठीक हो जाएगी। इस चक्कर में वह तांत्रिक से मिला तो उसने झाड़-फूंक के नाम पर पहली किस्त में हजार रुपये कैश व दो अलग-अलग किस्तों में फोन पे पर दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इतना पैसा देने के बावजूद उसकी बहू की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसने पैसा मांगा तो उक्त ...