औरैया, फरवरी 7 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड के ग्राम गुनौली स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 14 फरवरी से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। पहली बार यहां तीन दिन तक चलने वाले मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूर्व प्रधान अश्वनी दीक्षित ने बताया कि शनिवार से सोमवार तक चलने वाले मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर और आसपास साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मेले में पूजा-अर्चना, भंडारा और दुकानों की व्यवस्था रहेगी। स्थानीय ग्रामीण भी आयोजन की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की मांग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.