मथुरा, जून 2 -- नौहझील, तेज आंधी तूफान और बरसात के मध्य भागवत कथा के चतुर्थ दिवस नन्दोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तूफानी बरसात के बावजूद भी भक्तों की आस्था डिगी नहीं। झाड़ी वाले बाबा के दरबार में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली। सुदामा दास महाराज कथा पंडाल में भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कृष्ण जन्म से पूर्व राम जन्म की कथा संक्षिप्त में सुनाई। तत्पश्चात उन्होंने कृष्ण जन्म की कथा का श्रवण कराया। जैसे ही व्यासपीठ से कान्हा के जन्म की खुशी का सुखद समाचार प्रस्फुटित हुआ वैसे ही समूचा कथा पंडाल खुशी से झूम उठा। कान्हा के जन्म की खुशी के आगे श्रद्धालु अपनी उम्र के बंधनों को तोड़ते हुए मस्ती में मस्त हो कर जमकर नाचने लगे। मंदिर के महंत रामरतन दास महाराज ने खुशी में मेवा, मिष्ठान, फल, खिलौने आदि लुटाए। कथा व्यास ने कृष्ण जन्म के बधाई गी...