आजमगढ़, नवम्बर 21 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के स्टेट बैंक के समीप से शुक्रवार को झाड़फूंक का झांसा देकर ठग एक महिला के तीस हजार रुपये और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। ठगी की शिकार महिला के पति ने फूलपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। फूलपुर कस्बा निवासी राजकुमार साव उर्फ बिहारी की पत्नी आशा देवी शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के समीप गली में कूड़ा फेंकने जा रही थी। तभी अपने को तांत्रिक बताते हुए एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। इस बीच कथित तांत्रिक के दो अन्य सहयोगी भी आ गए। तीन ठगों ने झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से घर में रखे जेवर और रुपये लाने के लिए कहा। ठगों के झांसे में आकर महिला अपने घर में रखे अपने और बहुओं के जेवर, तीस हजार रुपये परिजनों को बताए बगैर झोले में रखकर घर के पीछे स्थित गली में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.