किशनगंज, फरवरी 7 -- टेढ़ागाछ , एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) टेढ़ागाछ की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव को लेकर लोकतांत्रिक माहौल देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे शुरू हुई, जो संध्या 4:30 बजे तक चली । डाकपोखर एवं झाला पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। डाकपोखर पंचायत के लिए मध्य विद्यालय बेणुगढ़ तथा झाला पंचायत के लिए कन्या उच्च विद्यालय झाला में मतदान केंद्र बनाए गए थे। दोनों ही केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी गईं। ग्रामीण मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभातें दिखें। बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। चुनाव को ...