जयपुर, जुलाई 27 -- झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दो दिन पहले हुए स्कूल भवन हादसे के बाद शिक्षा विभाग ने कठोर कदम उठाए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने आदेश जारी करते हुए प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरसो मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार बालासोरिया, पूर्व मुख्य बीईईओ चंद्रशेखर लुहार, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रभुलाल कारपेंटर, समग्र शिक्षा के सहायक अभियंता झालावाड़ और तत्कालीन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम मीणा को जांच विचाराधीन रखते हुए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा मनोहर थाना में संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंता की सेवा समाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.