सीवान, फरवरी 14 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों को शबे बरात के मौके पर गुरुवार को रंगबिरंगे झालरों एवं लाइटों से सजा दिया गया और शाम होते ही रंग बिरंगे कपड़ों में टोपी लगाए बच्चे गलियों में आते जाते दिखे। वहीं बड़े बूढ़े और जवान भी नए परिधानों में सजधज कर मस्जिद की तरफ जाते दिखे। गांव की गलियों को भी साफ - सफाई के साथ चमकाया गया था और झालरों से खूबसूरती बढ़ाई गई थी। सभी मुस्लिम समुदाय शबे बरात में रात भर इबादत की तैयारियों में जुटा हुआ था। गांव की गलियों में घरों में बन रहे पकवान एवं हलवा की खुशबू बिखरी हुई थी। शबे बरात में कब्रिस्तान में मौजूद विभिन्न मजारों एवं कब्रों के आसपास भी साफ सफाई कर दी गई थी। कुछ लोग देर शाम को ही कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं उनकी बख्शीश की दुआएं करते दिखे। रात भर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.