चाईबासा, सितम्बर 18 -- चाईबासा। झारखंड अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी फेडरेशन (झारोटेफ) द्वारा 20 सितंबर को एक ऐतिहासिक राज्य स्तरीय कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह सम्मेलन राज्य की राजधानी रांची के जिला स्कूल मैदान, शहीद चौक में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा,जिसमें पूरे राज्य से 30 से 40 हजार विभिन्न विभागों - शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, राजस्व, खनन आदि से कर्मचारी भाग लेंगे। पश्चिमी सिंहभूम जिला, इस राज्य स्तरीय आयोजन का अभिन्न हिस्सा बनते हुए, अपने हजारों कर्मचारियों के साथ इस महासम्मेलन में सक्रिय भागीदारी करेगा। यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष मनोज राउत ने दी। उन्होंने बताया कि इस संगठन ने राज्य स्तर पर पुरानी पेंशन लागू करने में अहम भूमिका निभाई है तथा राज्य भर में लाखों कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है और ...