चक्रधरपुर, जनवरी 14 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर स्थित सिंगनल एवं टेलिकॉम आफिस में मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे आग लगी गई। आगजनी के उकरणों का पता नहीं चला है, लेकिन ऑग शॉट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है। वहीं, आगजनी के कारण सिंग्नल एवं टेलिकॉम कार्यालय में रखे सभी फाईल और केबुल धूं धूं कर चल गये। आग की लपटों के साथ धुआं इतना तेज था कि पूरा प्लेटफार्म धुआं से भर गया। आरपीएफ ने मोर्चा संभाला और आनन फानन में झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म संख्या एक को खाली कराया गया। वहीं, इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एस एंड टी रूम में आगजनी से ट्रेनों का परिचालन ठप : एस एंड टी विभाग के कार...