बोकारो, नवम्बर 8 -- झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 4 वाहिनी परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाया गया। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य अधिति जैप 4 के समादेष्टा शम्भु कुमार सिंह ने बताया वंदे मातरम् एक संस्कृत में लिखा गया राष्ट्रीय गीत है। जिसे बंकिमचंद्र चटर्जी ने अपने उपन्यास आनंद मठ के लिए लिखा था। यह गीत 1882 में प्रकाशित हुआ था और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों के लिए प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण स्रोत था। यह गीत भारतीयों की कई पीढ़ियों को एकजुट होने, आगे बढ़ने और राष्ट्र की भावना का जश्न मनाने के लिए प्रेरित किया है। ब्रिटिश शासन काल में इस गीत को दवाने का पुरजोर प्रयास किया गया। इसे 24 जनवरी 1950 को भारत का राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया और यह राष्ट्रगान जन गण मन के बराबर सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.