दुमका, फरवरी 18 -- दुमका। इंडोर स्टेडियम में झारखण्ड शिक्षा परियोजना के द्वारा जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न पंचायत के मुखियाओं ने भाग लिया और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में दुमका उप विकास आयुक्त अभिजीत कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवस कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुमका उप विकास आयुक्त अभिजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यालय में अध्ययन करने वाले बच्चे देश के भविष्य होते है। हमें उनका ख्याल हर तरीके से रखना पड़ेगा। उन्होंने कहा की यद...