चतरा, फरवरी 7 -- चतरा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक झुमड़ा मुहल्ला स्थित गोपाल कम्पलेक्स हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। बैठक में मुख्य रूप से झारखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू उपस्थित रहे। आगामी नगर निकाय चुनाव के निमित्त आयोजित बैठक में विद्यासागर आर्य को भारी मतो से जीत दिलाने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में झारखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्वल, चतरा नगर पर्षद चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह, पूर्व विधायक किशुन दास, चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...