लोहरदगा, सितम्बर 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के पेशरार प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह शामिल हुई। संबोधन में सुनीता सिंह ने कहा कि जिस जिस ने खनिज सम्पदा के अवैध व्यापारियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मुखर होकर बोला है, उसकी राजनीतिक हत्या होना इस झारखण्ड में अबुआ की बबुआ सरकार में तय है। जिस प्रकार से सूर्या हांसदा ने आदिवासियों के हित में कार्य कर समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया। लेकिन साजिश के तहत उनकाा फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया। इस सरकार में आदिवासियों की जमीन हडपने का कार्य बहुत तेजी से योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा हैं। अभी वर्तमान में नगड़ी की खेती हर जमीन में रिम्स टू बनाने के चक्कर में भोली भली आदिवासी समाज को ठगना चाहती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.