रांची, अप्रैल 14 -- झारखंड राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल्स में बेड की संख्या में वृद्ध करेगी। इसके तहत राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों दुमका, पलामू, हजारीबाग और धनबाद में बेड की कुल संख्या 1560 से बढ़ाकर 3560 की जाएंगी। यानी इनमें कुल 2000 बेड बढ़ाए जाएंगे। 1- पलामू में 360 से बढ़ाकर 860 बेड 2- हजारीबाग में 400 से बढ़ाकर 900, 3- दुमका में 300 से बढ़ाकर 800 4- धनबाद मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या 500 से बढ़ाकर 1000 की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि उक्त चारों मेडिकल कॉलेजों में इसी वित्तीय वर्ष में बेड बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2025-26 के लिए इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.