रांची, जनवरी 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) रांची में राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को झारखंड@ 25 थीम पर दीवार चित्रकारी का आयोजन हुआ। 'झारखंड के भविष्य के लिए सरकारी नौकरियों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण युवा उद्यमशीलता है' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई। दोनों प्रतियोगिताओं में आईएचएम के साथ कई स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। वाद-विवाद में झारखंड के छात्रों ने तथ्यों और विचारों को पेश किया। इसमें आर्द्रा पूर्वे व अर्पित तमांग विजेता और मनोदीप बनर्जी व तनिष्का राव उपविजेता रहे। वहीं, दीवार चित्रकारी के लिए स्कूल कैटेगरी में टेंडर हार्ट स्कूल, तुपुदाना की उसरी फॉल टीम विजेता और सेंट मारिया स्कूल की घाघरी फॉल टीम उपविजेता रही। कॉलेज वर्ग में हुंडरू फॉल टीम को विजेता व हिरणी फॉल टीम को उपविजेता घोषित किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.