सिमडेगा, नवम्बर 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने चित्रों के माध्यम से झारखंड की मूल भावना उसका जनजातीय जीवन, प्राकृतिक सौंदर्य, बिरसा मुंडा जैसे स्वतंत्रता सेनानी, और सामाजिक-सांस्कृतिक सौहार्द को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों में जनजातीय परंपराओं, त्योहारों, प्राकृतिक दृश्यावलियों और झारखंड के संघर्ष से जुड़े प्रतीकों को दर्शाया। उनकी रचनात्मकता और समर्पण ने राज्य के प्रति गहरी गर्व भावना और अपनत्व को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवराज प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.