दुमका, नवम्बर 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप स्कूल प्रबंधन और रोटी बैंक दुमका के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कैंप में दंत चिकित्सक डॉक्टर श्वेता स्वराज ने निःशुल्क मेडिकल कैंप में बच्चों का निशुल्क दंत चेकअप किया गया। दंत चिकित्सक डॉक्टर श्वेता स्वराज ने बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें दांतों की देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। दंत चिकित्सक डॉक्टर श्वेता स्वराज ने बच्चों को दांतों की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि रोजाना हमें दो बार ब्रश करना चाहिए, एक बार सुबह उठने के बाद और एक बार रात को सोने से पहले। इसके अलावा, उन्होंने द...