पलामू, नवम्बर 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना के जयंती जयंती पर शनिवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान और कार्यालय के कर्मियों ने संयुक्त रूप से अपने कार्यालय में सफाई अभियान चलाया। सुबह में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और कर्मियों ने कार्यालय के अंदर और बाहर में सफाई अभियान चलाकर कचरे की सफाई की। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड स्वच्छ और सुंदर बने इसी उदेश्य से सफाई अभियान चलाया गया है। झारखंड 25 सालों का हो गया है। 25 सालों में झारखंड ने कई क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सभी संकल्प लेने का दिन है कि झारखंड और स्वच्छ और सुंदर बनाएं। उन्होंने कहा कि विकास की असीम संभावनाएं है। इस राज्य के सरकार और लोगों को मिलकर इस राज्य को समृद्धशाली राज्य बनाने की जरूरत है। ताकि आने वाले पीढ़ी अपने राज्य प...