रामगढ़, नवम्बर 16 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) और भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सुभाष चौक स्थित माँ बागेश्वरी मंदिर द्वार पर आम लोगों, महिलाओं, पुरुषों और स्कूली बच्चों के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और राज्य के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। मौके पर चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। उन्होंने झारखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी को यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम झारखंड को एक विकसित और समृद्ध राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.