रांची, मई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड से हज यात्रियों का हज के लिए मदीना जाने का सिलसिला जारी है। इसी के तहत झारखंड के हज यात्रियों का तीसरा जत्था मंगलवार की रात मदीना पहुंच गया। इसमें 320 हज यात्री शामिल हैं। कोलकाता एयरपोर्ट से झारखंड के 320 हज यात्रियों का तीसरा जत्था मंगलवार को दिन के साढ़े ग्यारह बजे रवाना हुआ था। मौके पर हज यात्रियों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार और आम लोग कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। हज यात्रियों से हाथ मिलाकर दुआ की गुजारिश की है। विदा लेते वक्त हज यात्रियों की आंखें नम हो गयी। हज यात्रियों ने भी रिश्तेदारों से हज मुकम्मल करने की दुआ करने का आग्रह किया। बता दें कि पहले दिन 640 हज यात्री मदीना पहुंच चुके हैं। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.