रांची, अक्टूबर 13 -- झारखंड से आधिकारिक तौर पर मानसून सोमवार को विदा हो गया। मानसून राज्य में 118 दिनों तक बना रहा। इस दौरान सामान्य से 23 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। इस साल मानसून 17 जून को झारखंड पहुंचा था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को झारखंड से आधिकारिक तौर पर विदा हो गया। इस साल मानसून 17 जून को झारखंड पहुंचा। उन्होंने बताया कि यह आमतौर पर 10-12 अक्टूबर तक मानसून राज्य से विदा हो जाता है। मानसून के 118 दिनों में राज्य में सामान्य से 23 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। आधिकारिक तौर पर 1 जून से 30 सितंबर तक की बारिश को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देश भर में मानसूनी बारिश मानता है। 1 अक्टूबर से होने वाली बारिश को मानसून के बाद की बारिश मानता है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने ब...