रांची, फरवरी 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा ने देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 का चुनावी शंखनाद कर दिया है। 17 व 18 फरवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान में देशभर के नेताओं का जुटान होना है। राज्य के 220 नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, वहीं देशभर से 11 हजार भाजपा नेता वहां जुटेंगे। सभी को 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, राज्य के सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक बैठक में शामिल होंगे। झारखंड के सभी सांसदों को यहां से जाने वाले प्रतिनिधियों को ठहराने की जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...