रांची, फरवरी 2 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष में व्यापक रूप से पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी। झारखंड प्रदेश भाजपा भी कार्यक्रम की तैयारी में जुट गई है। शताब्दी आयोजन के लिए प्रदेश स्तरीय समिति बनी, जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू हैं। सह संयोजक पूर्व विधायक अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह सहित शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह, अनुज कुमार शामिल हैं। प्रदेश कार्यालय में आगामी कार्ययोजना के संबंध में रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए वरिष्ठ नेता एवं विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को संग्रहित करेगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में गठित अटल शताब्दी आयोजन समिति जिला स्तर पर अपने जिलो...