रांची, जनवरी 27 -- झारखंड में कड़ाके की सर्दी अब बीती बात जैसी हो गई है। मकर संक्रांति के बाद आमतौर पर ठंड कम होती है, लेकिन इस बार 27 जनवरी 2026 आते-आते मौसम ने ऐसी पलटी मारी है कि लोगों को अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं, इसके बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है।कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल? मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, यह राहत ज्यादा लंबी नहीं होगी। बुधवार से झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने शुरू हो जाएंगे। बादलों के कारण दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे दिन में हल्की ठंडक महसूस होने के आसार हैं। बादलों की मौजूदगी के कारण न्यूनतम (रात का) तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.