जहानाबाद, मई 17 -- अरवल, निज संवाददाता। एनएच 139 पहाड़पुर के समीप वाहन जांच के दौरान झारखंड से आ रही बस से दो लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक को उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद थाना के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से आ रही बस में शराब लेकर युवक जा रहा है तभी उसे बस को रोककर जांच की गयी जिसमें कुंदन कुमार सिंह डुमरा एवं कुमोद लाल गुप्ता रामगढ़ झारखंड के रहने वाले हैं जिनके पास से विदेशी शराब बरामद किया गया है। उत्पाद थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार शराब एवं युवक पर केस दर्ज करते हुए दोनों युवक को जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.