धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में हुई। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल ने की। जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 23 मार्च को सूड़ी समाज का 46वां महाधिवेशन होगा। समाज का यह अधिवेशन 1980 से अनवरत जारी है। पहली बार 1980 में धैया दुर्गा मंदिर से इसकी शुरुआत हुई थी। बताया कि अधिवेशन में झारखंड प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र से प्रतिनिधि भाग लेंगे। सूड़ी जाति को अनुसूचित का दर्जा देने की मांग को लेकर विशेष चर्चा होगी। साथ ही समाज के कई कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के संबंध में विशेष निर्णय लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.