लोहरदगा, दिसम्बर 10 -- लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड सीनियर टीम में जिले के तीन पहलवानों का चयन किया गया है। जिनमें सत्यम सुमित्रा, निरंजन लकड़ा, अमित कुमार गोप शामिल हैं। वहीं झारखंड सीनियर टीम का कोच जिले के सत्यनारायण महली को बनाया गया है। सीनियर राष्ट्रीय, पुरुष फ्रीस्टाइल-ग्रीको रोमन और महिला फ्रीस्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जिसका आयोजन 12 से 14 दिसंबर 2025 तक अहमदाबाद(गुजरात) में हो रहा है। सत्यनारायण महली लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के उप सचिव भी हैं। पहलवान निरंजन लकड़ा और अमित कुमार गोप इंडियन आर्मी में हैं। लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने कहा कि सीनियर नेशनल, या कोई भी नेशनल खिलाड़ी को झारखंड सरकार की खेल नीति के तहत रोजगार देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.