पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के 2564 सरकारी स्कूलों में 44 स्कूल ऐसा है, जहां पर लड़कियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण लड़कियों को मानसिक रूप से परेशान कर रखा है। जिन स्कूलों में शौचालय उपलब्ध भी है तो, वहां पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी पसरा हुआ है। ऐसी स्थिति में स्कूल में शौचालय के उपयोग करने में विद्यार्थी कतराते हैं। स्कूलों की व्यवस्था देखने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया है। इसके बावजूद भी स्कूलों में शौचालयों की स्थिति में सुधार होने के बजाए स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। कई शौचालयों में दरवाजा टूटे पड़े हुए हैं, फर्स आदि टूटे पड़े हुए हैं। शिक्षाविद्, समाजशास्त्री, चिकित्सक व पूर्व शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि झारखंड सरकार बजट पे...