रांची, मार्च 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सरना स्थल, सिरम टोली में सोमवार को 200 गांवों के सरना समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सिर्फ आश्वासन देने वाली झारखंड सरकार के विरोध में विशाल मानव शृंखला बनाने का निर्णय लिया गया। मानव शृंखला हरमू रोड, पुरानी रांची से विधानसभा तक बनाई जाएगी। बताया गया कि सभी सरना आदिवासी, केंद्रीय सरना स्थल को बचाने के लिए सड़क में उतरेंगे। निरंजना हेरेंज ने कहा कि आज जब आदिवासी समाज को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आवश्यकता है, तब सरकार की ओर से आदिवासियों को दरकिनार किया जा रहा है। केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली के मुख्य द्वार के ठीक सामने जो फ्लाईओवर का रैंप उतारा गया है, उससे सरहुल शोभायात्रा जुलूस में दिक्कत होगी। 200 गांवों के सरना समिति के सदस्यों के अलावा कुंदरसी मुंडा, राहुल तिर्की, पवन तिर्की, अजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.