गुमला, जून 25 -- गुमला,हिटी । जिले के रायडीह,भरनो और बसिया समेत विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली -प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार,ध्वस्त कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, बिजली-पानी की लचर व्यवस्था और अवैध बालू-पत्थर कोयले की लूट का आरोप लगाया। रायडीह में भाजपा प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में निकाली गई आक्रोश रैली नेशनल हाईवे-43 से होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हुई। मौके पर प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा कि हेमंत सरकार में लूटतंत्र स्थापित हो गया है। किसानों को खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है और आम लोगों को मामूली काम के लिए बाबुओं के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष खुशमन नायक ने जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.