कोडरमा, जून 23 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को जयनगर प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश रैली एवं प्रखंड घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आंदोलन भाजपा परसाबाद मंडल एवं जयनगर मंडल के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न होगा। कार्यक्रम के तहत रैली की शुरुआत सुबह 10 बजे पेठियाबागी चौक से की जाएगी, जहां से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुलूस की शक्ल में प्रखंड कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे। रविवार को इस आंदोलन को सफल बनाने हेतु जयनगर दुर्गा मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं, पंचायत संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, महिला कार्यकर्ताओं, किसान, व्यापारी, छात्र एवं बुद्धिजीवियों से समय पर रैली में पहुंचने और सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। बैठक में प्रमुख रूप से जिला मंत...