चाईबासा, जुलाई 12 -- गुवा । गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में शनिवार सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा ईकाई की झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, विशिष्ट अतिथि झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झामुमों के जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, झामुमो नोवामुंड़ी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम एवं समाजसेवी नजीर खान शामिल हुए। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि आजकल हर क्षेत्र में देखा जाता है कि मजदूर वर्ग की महिलाओं पर अत्याचार एवं शोषण होते आ रही है। इसी को रोकने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड श्रमिक संघ महि...