रांची, अगस्त 8 -- झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत दिल्ली के एक अस्पताल में अब भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह गिरने के कारण मस्तिष्क में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम सोरेन के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत अब नाजुक बनी हुई है।क्या हुआ था झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता 62 वर्षीय सोरेन को जमशेदपुर स्थित अपने आवास के शौचालय में गिरने के कारण मस्तिष्क में गंभीर चोट लगने के बाद शनिवार को हवाई जहाज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ल...