जमशेदपुर, मार्च 31 -- झारखंड राज्य उप-जूनियर बालक और बालिका शतरंज चैंपियनशिप 2025 में पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। हजारीबाग स्थित नमन विद्यालय में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के आठ जिलों से 123 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शीर्ष चार विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के अधिराज मित्रा ने 8.0 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। रांची के यश रंजन (6.5 अंक) द्वितीय, पूर्वी सिंहभूम के अभिनव सिंह (6.0 अंक) तृतीय, और रांची के आदित्य कुमार झा चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की नैवेका जायसवाल ने 6.0 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। प्राग्या भारद्वाज (5.5 अंक) द्वितीय, डिशिता डे (5.5 अंक) तृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.