रांची, मई 18 -- झारखंड में मौसम ने करवटें लेकर लोगों को राहत पहुंचाई है। दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट आया है। इससे रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में लोगों ने राहत की सांस ली है। कोडरमा में तेज ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलीं। कल शनिवार को रांची समेत अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात के चलते नौ लोगों की मौत हो गई थी। आज रविवार को राजधानी रांची में एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया है। दोपहर से हुई बारिश ने लोगों को ठंडक महसूस कराई। हालांकि इस बीच कई स्थानों पर वज्रपात होने की भी खबर भी सामने आई है, लेकिन गनीमत रही कि इससे जान माल को अब तक ज्यादा नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें- बच्चे की शैतानी पर सौतेली मां बनी हैवान; छोटी बहन से गोद लिए बेटे को गला दबाया यह भी पढ़ें- हम गोली खा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.