रांची, फरवरी 11 -- झारखंड विधानसभा अब डिजिटल होगी। विधानसभा में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के माध्यम से पेपरलेस कार्यवाही की दिशा में पहल की गई है। इसकी आंशिक शुरुआत 18 फरवरी से शुरू बजट सत्र से होगी, जबकि मानसून सत्र से विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी।स्पीकर ने किया निरीक्षण इस क्रम में स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने विधानसभा के सभा वेश्म में लगाए गए डिजिटल उपकरणों का मंगलवार को निरीक्षण किया। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा स्थित नेवा सेवा केंद्र का बुधवार को उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सभी मंत्रीगण और विधायक उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद विधायकों और मंत्रियों को नेवा से जुड़ी तकनीकी ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण दोपहर 12:30 बजे से सेंट्रल हॉल में होग...