रांची, मार्च 21 -- झारखंड विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब सत्तापक्ष के ही दो सदस्य आपस में उलझ गए और बहस करने लगे। यह घटना उस वक्त हुई जब स्वास्थ्य मंत्री एक कांग्रेस विधायक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे, इसी दौरान संसदीय कार्यमंत्री ने बीच में खड़े होकर उन्हें ठीक से जवाब देने की सलाह दी तो स्वास्थ्य मंत्री को बुरा लग गया और उन्होंने कहा कि वे हर बात में फुदकने लगते हैं। यह मामला झारखंड सरकार के दो मंत्रियों स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और संसदीय कार्यमंत्री व नगर विकास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के बीच का है, जो कि आपस में बहस करने लगे। इस बीच सदन का माहौल पूरी तरह से गरमा गया। दरअसल कार्यवाही के दौरान कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप यादव ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.