हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड ने न सिर्फ जनजीवन को प्रभावित किया है, बल्कि दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका पर भी असर डाल दिया है। ठंड का असर दिहाड़ी मजदूरों पर साफ दिख रहा है। जिले के शहरी इलाकों से लेकर गांव-देहात तक कामकाज लगभग ठप-सा पड़ गया है, जिससे मजदूरों की उम्मीदें भी ठिठुरती नजर आ रही हैं। शहर में हर दिन सुबह छह बजे से लेकर दस बजे तक शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर मजदूरों की भीड़ लग जाती है। पगमिल चौक, पंचमंदिर चौक, कोर्रा चौक, वंशीलाल चौक आदि जगहों पर मजदूर रोजाना काम की तलाश में पहुंचते हैं। इनमें राजमिस्त्री, सहायक मजदूर, पेंटर, बढ़ई और सामान्य दिहाड़ी मजदूर शामिल हैं। इनमें से कई मजदूर आसपास के विभिन्न प्रखंड के गांवों से रोज शहर आते हैं। मजदूरों का कहना है कि ठंड बढ़ते ही लोग नि...