रांची, मई 2 -- रांची, संवाददाता। झारखंड वाणिज्य कर अधिवक्ता संघ की वार्षिक आमसभा मेन रोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें वर्ष 2025-26 के लिए नयी कमेटी का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी हरी लाल पटेल व विजय कुमार वर्मा की निगरानी में हुए चुनाव में आनंद पसारी को अध्यक्ष चुना गया। ज्योति पोद्दार उपाध्यक्ष, अजय कुमार सचिव, चेतन पटेल सह सचिव और शरद दरगड़ कोषाध्यक्ष चुने गए। अजय कुमार ने सत्र 2024-25 के कार्यों की जानकारी दी। शरद दरगड़ ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.