जमशेदपुर, फरवरी 23 -- झारखंड वर्कर्स यूनियन कोल्हान प्रमंडल की ओर से रविवार को खड़ंगाझाड़ के हुडको में वनभोज का आयोजन किया गया, जिसमें मजदूर आंदोलन में शहीद मजदूर नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भाकपामाले नेता ओमप्रकाश सिंह ने की। इस मौके पर पी. धर्माराव, नंदकिशोर सिंह, देबु राय, राजू प्रमाणिक, नीरज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...