रांची, अगस्त 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जुटान) के अध्यक्ष प्रो जगदीश लोहरा ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 व झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग के गठन के राज्य सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। कहा कि विगत कुछ वर्षों से प्रायः सभी विश्वविद्यालयों मे कुलपति, प्रतिकुलपति जैसे पदों पर एक खास वैचारिक पृष्ठभूमि के लोगों को बैठाया जाता रहा है, परिणामस्वरूप शैक्षणिक वातावरण खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के कई पूर्व कुलपतियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिसकी जांच चल रही है। विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र, परीक्षा संचालन व परिणाम प्रकाशित होने में विलंब जैसी अव्यवस्था व्याप्त है। बिना तैयारी और आधारभूत संरचना विकसित किए एनईपी लागू करना एक बड़ी भूल है। लेकिन, अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.