पलामू, फरवरी 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड राज्य मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा का पलामू जिला और प्रमंडलीय कमेटी का रविवार को गठन किया गया। मेदिनीनगर शहर के श्री गुरुत्तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में रविवार को आयोजित मोर्चा के प्रथम पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन में प्रमंडल एवं जिला कमेटी का गठन किया गया। पलामू प्रमंडलीय कमेटी में अध्यक्ष लवकुश कुमार सिंह को बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष मो वहदत जीशान खां, उपेंद्र कुमार एवं आशुतोष कुमार पाठक को, सचिव अभिषेक विशाल को, कोषाध्यक्ष संतोष पाठक को, संरक्षक अरविंद कुमार सिंह को, वरीय उपाध्यक्ष कुमार गौरव को, उपाध्यक्ष सतीश कुमार तिवारी, विवेक कुमार एवं शिवकुमार भगत को, वरीय उपसचिव विजय कुमार, उपसचिव राशिद कमल कादरी एवं ब्रजकिशोर ठाकुर को, संयुक्त सचिव शुभम शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ अध्...