चतरा, दिसम्बर 16 -- चतरा संवाददाता झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना अंतर्गत जिले के किसानों को उनकी धान उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार से से धान क्रय केंद्रों पर धान अधिप्राप्ति का कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया है। धान की खरीद सरकारी निर्धारित दर 24.50 प्रति किलोग्राम पर की जा रही है। इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने दारियातु स्थित धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी धान क्रय केंद्रों पर पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था के तहत धान की खरीद सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में आज से से धान अधिप्राप्ति प्रारंभ कर दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से स...