गढ़वा, मई 9 -- गढ़वा, हिटी। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मंगलवार रात सेना के एयर स्ट्राइक के बाद अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। यूपी के सोनभद्र जिला अंतर्गत यूपी पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल जी प्रसाद के नेतृत्व में झारखंड-यूपी बॉर्डर पर बजरमरवा में वाहन की सघन जांच की जा रही है। पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल जी ने कहा भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को देखते हुए यूपी सरकार के निर्देश पर बॉर्डर से आने जाने वाली छोटी बड़ी वाहनों की जांच की जा रही है। सभी वाहनों के डिक्की की जांच की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों से आने-जाने की जानकारी भी ली जा रही है। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल जी ने बताया जांच करने का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करना है। जांच के क्रम में किसी तरह की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं की गई। अन्य बॉर्डर पर फिलहाल सामान्...