गिरडीह, मार्च 22 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड कार्यालय के समक्ष झारखंड यूथ फोर्स के कार्यकर्ता 24 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे। इस बाबत फोर्स के अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने बताया कि जमुआ के कई गांव अब भी नल-जल योजना से वंचित हैं। लिहाज सभी गांवों को नल-जल योजना से आच्छादित किया जाए। जमुआ का 24 हजार 945 क्विंटल सरकारी राशन की कालाबाजारी की गई है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच हो। अंचल अधिकारी संजय पांडेय और एजीएम बसंत हाजरा के कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच करने सहित उनकी आठ मांगें हैं। जबतक उनकी पर सार्थक पहल नहीं की जाएगी तबतक यूथ फोर्स के कार्यकर्ता धरना पर बैठे रहेंगे। कहा कि अनिश्चितकालीन धरना के सबंध में खोरीमहुआ के एसडीपीओ, जमुआ के बीडीओ और थाना प्रभारी को लिखित सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.