रांची, जुलाई 27 -- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर बना गहरा निम्न दबाब का क्षेत्र (अबदाब) झारखंड को पार कर छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश की ओर जा रहा है। यह कमजोर हो रहा है। लेकिन देश के पश्चिमी भाग से गुजरनेवाला मानसून टर्फ अनूपगढ़, चुरू, ग्वालियर, रीवा, निम्नदबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर झारखंड, पुरुलिया होकर खाड़ी तक कायम है। इससे भी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में अगले कुछ घंटों में झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में सबसे अधिक 192.6 मिमी बारिश हुई। वहीं पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में 189.0, सरायकेला में 129.0, टाटानगर 125.8, अरकी 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.